लाइव हिंदी खबर :- मध्य प्रदेश के उज्जैन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज उज्जैन पहुंचे, जहाँ उन्होने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। सूत्रों के अनुसार दिग्विजय सिंह ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल के समक्ष माथा टेका और विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होने नंदी मंडप में बैठकर शिव ध्यान भी किया।
दर्शन के दौरान मंदिर समिति और पुजारियों ने उन्हें पारंपरिक तरीके से पूजा विधि कराई। इस मौके पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता भी बडी संख्या में मंदिर परिसर में मौजूद रहे। गौरतलब है कि महाकलेश्वर मंदिर न केवल बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, बल्कि आस्था और अध्यात्म का ऐसा केंद्र है जहाँ रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी यहाँ आकर बाबा महाकाल से आशीर्बाद लेती रही हैं। दिग्विजय सिंह का यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब प्रदेश की राजनीति में धार्मिक और सास्कृतिक स्थलों को लेकर सक्रियता बढी हुई है। कांग्रेस नेता का महाकाल दर्शन राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।
You may also like
बिहार में महागठबंधन के नेता के नाम पर राहुल चुप, तेजस्वी का चेहरा लटका : सुधांशु त्रिवेदी
बिहार के लोग विकास को प्राथमिकता देकर एनडीए की सरकार चुनेंगे : एन. रविकुमार
Scorpio Horoscope: 8 अक्टूबर को वृश्चिक वालों की चमकेगी किस्मत!
बिलासपुर भूस्खलन हादसा: राष्ट्रपति मुर्मू, गृह मंत्री शाह और जेपी नड्डा ने जताया दुख
अंकिता कोंवर बनीं पहली असमिया आयरनमैन ट्रायथलॉन फिनिशर, मिलिंद सोमन ने जताया गर्व