आज 27 अक्टूबर, सोमवार को सोने (Gold Rate) और चांदी (Silver Price Today) के दाम में ताबड़तोड़ गिरावट देखी जा रही है। दिवाली के बाद से ही सोना और चांदी कमजोर पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सुबह 9.44 बजे 10 ग्राम सोने का दाम 1500 रुपये से भी ज्यादा गिरा है। वहीं चांदी में 2000 रुपये से भी ज्यादा की गिरावट है।
Gold Price: कितना है सोने का भाव?
सुबह 9.45 बजे एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत 121,868 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसमें 1583 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 121,825 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 122,600 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹122,110 | ₹145,930 |
| जयपुर | ₹122,170 | ₹145,980 |
| कानपुर | ₹122,220 | ₹146,030 |
| लखनऊ | ₹122,300 | ₹146,190 |
| भोपाल | ₹122,400 | ₹146,310 |
| इंदौर | ₹122,400 | ₹146,310 |
| चंडीगढ़ | ₹122,270 | ₹146,160 |
| रायपुर | ₹122,220 | ₹146,100 |
Silver Price: कितनी है चांदी की कीमत?
सुबह 9.47 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 145,443 रुपये चल रही है। इसमें 2027 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 142,910 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 146,728 रुपये प्रति किलो हाई रिकॉर्ड बनयाा है।
पटना में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 122,110 रुपये है। भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 122,400 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी की कीमत सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 145,930 रुपये है। भोपाल और इंदौर में चांदी की कीमत 146,310 रुपये प्रति किलो है, जो सबसे ज्यादा है।
You may also like

सेल्फी के बहाने ऑस्ट्रेलियाईˈ महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, गिरफ्तार हुआ आरोपी अकील; सामने आए कई पुराने केस

मेन रोड पर घंटोंˈ से खड़ा था ऑटोरिक्शा, लोगों ने झांककर देखा अंदर तो खिसक गई पैरों तले जमीन!.

हरियाणा के 5 ऑफिसरोंˈ पर गिरेगी गाज.. दर्ज होगी FIR, कारण ऐसा कि लोग सोच नहीं सकते!

नई-नवेली दुल्हन ने रात के 12 बजे कमरे में बुलाया बॉयफ्रेंड` को, फ़िर जो हुआ देख सब रह गए हैरान

दांतों की सफेदी लौटानी है तो आज़माएं ये 4 देसी नुस्खे` इतना चमकेंगे कि आईना भी शर्मा जाएगा





