भाेपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन औरमध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल भाई महावीरकी आज (गुरुवार) को जयंती है। इसके साथ ही आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की भी आज ही के दिन पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीनाें महान विभूतियाें काे स्मरण करते हुए नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रमाेद महाजन काे जयंती पर याद कर कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री, श्रद्धेय प्रमोद महाजन जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। संगठन के प्रति समर्पण, विकास के प्रति संकल्प और जनसेवा के लिए सतत प्रयास से आपने सदैव युवाओं को नई दिशा दी। जनसेवा और लोककल्याण को समर्पित आपका जीवन हमें कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
एक अन्य संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने मप्र के पूर्व राज्यपाल भाई महावीर काे जयंती पर नमन करते हुए कहा मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल भाई महावीर जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। आपके आदर्श और कर्मनिष्ठा देश की सेवा के पथ पर सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
स्वामी दयानंद सरस्वती काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दीमुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती काे पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा आर्य समाज के संस्थापक, परम श्रद्धेय स्वामी दयानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन करता हूं। वेदों के ज्ञान से उन्होंने मानव कल्याण की नई दिशा दिखाई, साथ ही बाल विवाह, सती प्रथा जैसी कुरीतियों से समाज को मुक्त कराया। उनके विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे।
You may also like

तहरीक-ए-तालिबान का घातक 'फील्ड मार्शल' अहमद काजिम कौन है, जिसने असीम मुनीर की कर दी है पैंट गीली, हर दिन मार रहे सैनिक

गुरु रंधावा के नए गाने में गांव की खुशबू, किसानों को समर्पित करते हुए रिलीज किया गाना

ODI विश्व कप 2027 के लिए टीम इंडिया फाइनल, सिराज और यशस्वी बाहर, पंत और हार्दिक की वापसी, बदला कप्तान

OMG! ब्लाउज समय पर न सिलने पर महिला ने टेलर को कोर्ट में घसीटा, कोर्ट ने सुनाई अजीबोगरीब सजा

निर्देशक अनुभव सिन्हा का अगला पड़ाव देहरादून, आम जनता से उनका पसंदीदा सिनेमा की यात्रा




