देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिला स्थित विश्व धरोहर प्रसिद्ध फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अब अगले साल 1 जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोली जाएगी। इस वर्ष 1 जून से 31 अक्टूबर तक कुल 15,924 पर्यटकों ने फूलों की घाटी की सैर की, जिसमें 416 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
इस दौरान नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को 33 लाख रुपये की आमदनी भी हुई है। समुद्रतल से 3658 मीटर की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी में करीब 500 से अधिक प्रजातियों के फूल पाए जाते हैं। फूलों की घाटी प्रतिवर्ष 1 जून को पर्यटकों के लिए खोली जाती है और 31 अक्टूबर को बंद की जाती है। इस साल यहां 15924 पर्यटकों ने सैर की। रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि बीते साल की तुलना में इस बार कम पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे हैं।
You may also like

सम्राट चौधरी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- जलेबी भी छानी, मछली भी पकड़ी

पहले बैटिंग पोजिशन छीना, अब प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप, संजू सैमसन के साथ नाइंसाफी हो रही?

राजस्थान: जोधपुर में सड़क हादसा, 15 लोगों की मौत

अलीगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास: DRDO में वैज्ञानिक बनकर तमकीन फातिमा ने लहराया परचम

पीएम के सामने कहा-मैं खाकी हूं, 2018 का बैच और वीरता पदक, कौन हैं IPS आदित्य मिश्रा जिसने पूर्व विधायक का काटा चालान





